क्राइमछत्तीसगढ़

चिरमिरी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

एमसीबी/चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में मनेन्द्रगढ़ जेल भेज दिया गया।

घर में अकेली थी पीड़िता, तभी पहुंचा आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कोरिया कॉलरी के स्कूल दफाई निवासी विजय पनिका उसके घर पहुंचा। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी और उसकी मां स्कूल में खाना बनाने गई थी।आरोप है कि आरोपी ने पहले खाना-पानी मांगा और फिर घर के अंदर जाकर सो गया। बाद में जब पीड़िता गर्म पानी लेकर जा रही थी, तब आरोपी ने गर्म पानी फेंक दिया और उसे पकड़कर कमरे के अंदर ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

मेडिकल परीक्षण और साक्ष्य संकलन।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला चिकित्सक से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा संबंधित साक्ष्य जब्त किए। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके चिकित्सकीय परीक्षण की कार्रवाई भी कराई। इस दौरान चिकित्सक द्वारा सीमन स्लाइड और अंडरवियर जब्त किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 382/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(k) एवं 351(3) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में कोरिया चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक नईम खान, प्रधान आरक्षक अजय पोया, आरक्षक ज्ञानेश्वर राजवाड़े तथा सैनिक मुकेश राय और संतोष सिंह का योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!