छत्तीसगढ़
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां में नया उप-पंजीयक कार्यालय गठित, सभी 60 गाँवों के लोगों को मिली बड़ी राहत



मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां में नया उप-पंजीयक कार्यालय गठित, सभी 60 गाँवों के लोगों को मिली बड़ी राहत
नया रायपुर/मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की खड़गवां तहसील में एक नए उप-पंजीयक कार्यालय खड़गवां का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी, जो 5 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के असाधारण राजपत्र में प्रकाशित हुई।
अथक प्रयासों से क्षेत्रवासियों को मिली सुविधा
क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से अब ग्रामीण अंचल के लोगों को रजिस्ट्री और दस्तावेजों के पंजीयन के लिए लंबी दूरी तय कर मनेंद्रगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस नए कार्यालय के खुलने से स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों को बड़ी राहत मिल जाएगी और उनके समय एवं धन दोनों की बचत होगी।
प्रस्तावित नवीन उप-पंजीयक कार्यालय खड़गवां में सम्मिलित सभी 60 गाँवों की सूची:
- कोड़ा
- घौलपुर
- पैनारी
- मेंड्रा
- महादेवपाली
- नेवरी
- लालपुर
- बेलबहरा
- जरौधा
- धौरामुड़ा
- परसामुड़ा
- सकड़ा
- बहेरावांध
- कटकोना
- बेलकामारे
- मंगोरा
- फुनगा
- सलका
- सारसताल
- कोचका
- देवाडांड
- लकरापारा
- शिवपुर
- गिद्धमुड़ी
- बरदर
- छोटे कलुआ
- पीपरबहरा
- बरमपुर
- मंझीली
- सैंदा
- खड़गवां
- ठग्गांव
- बहालपुर
- कोडागी
- पोड़ीडीह
- रतनपुर
- सिंहपुर
- धनपुर
- पेण्डरी
- बोड़ेमुड़ा
- दुर्मी
- सिंगत
- कोटेया
- चोपन
- उधनापुर
- कौड़ीमार
- जढ़हरी
- बलसौता
- मेरो
- मुकुन्दपुर
- अमाडांड़
- कदरेंवा
- चिरमिरी
- अखराडांड
- दुबछोला
- भुकभुकी
- भंडारदेई
- केराडोह
- खुरमिया
- चिंताझोर




