देश
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
स्टारलिंक की भारत में एंट्री में हो रही देरी अब विवाद में बदलती जा रही है. हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा है कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं. ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने में हो रही देरी अब विवाद का कारण बनती जा रही है. बुधवार को मस्क ने कुछ भारतीय कारोबारियों पर आरोप लगाया था कि उनके कारण भारत में स्टारलिंक को आने से रोका जा रहा है. जिसके बाद भारत सरकार ने उनकी बात का जवाब देते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. जिसके बाद गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से एक नया सवाल पूछ लिया है.
मस्क ने भारत सरकार से सोशल नेटवर्किंग साइट X के जरिए पोस्ट शेयर कर पूछा है कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? अब उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और ये विवाद और भी ज्यादा गहराता हुआ नजर आ रहा है.




