अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पूर्व महापौर डोमरू रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
जुआ सट्टा अवैध शराब अवैध कोयला खनन के विरुद्ध में थाना परिसर में एकत्रित हुए कांग्रेसी



सरगुझिया टाइम्स चिरमिरी । नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में इन दिनों तेजी से फैल रहे संक्रमण की तरह अवैध कारोबारों के खिलाफ चिरमिरी नगर निगम के पूर्व महापौर डोमरू रेड्डी के नेतृत्व में थाना चिरमिरी में बड़ी संख्या में पहुंच कर कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में शहर में चल रहे जुआ ,सट्टा,कबाड़,नशीली दवाओं, कच्ची मदिरा एवं अवैध कोयला जैसे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गई ।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इन अवैध कारोबार को स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है या फिर जिम्मेदार अधिकारी कारवाई करने से बच रहे हैं साथ ही ज्ञापन में ये भी दावा किया गया कि स्थानीय शासकीय शराब की दुकानों में मिलावटी शराब खुलेआम बेचा जा रहा है जिसमे स्प्लाई एजेंसी दुकानों के कर्मचारी एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से खुलेआम शराब में मिलावट कर अतिरिक्त लाभ अर्जित किया जा रहा है ।
रेड्डी ने अपने ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि गुप्तचर विभाग से सटीक जानकारी जुटाकर कड़े कदम उठायें ताकि शहर में चल रहे इन अवैध अनैतिक गतिविधियों से निजात मिल सके ज्ञापन देने वालो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव नीता डे राणा दास सहाबुद्दीन राजू जैन राहुल भाई पटेल शंकर राव अब्दुल सलीम और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।





