लोकल न्यूज़

गोरखनाथ मन्दिर गोदरीपारा चिरमिरी में अतिथि के रूप में शामिल हुए विनय उपाध्याय

गोरखनाथ मन्दिर गोदरीपारा चिरमिरी में अतिथि के रूप में शामिल हुए विनय उपाध्याय

चिरमिरी – चिरमिरी के एकमात्र विशाल गोरखनाथ मन्दिर गोदरीपारा में 24 प्रहर 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन उत्कल समाज गोदरीपारा द्वारा किया गया। प्रतिवर्ष यह आयोजन फरवरी माह में सम्पूर्ण आस्था के साथ कीर्तन का आयोजन होता आया है। इस आयोजन में अतिथि के रूप में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय उपाध्याय का स्वागत मन्दिर एवं आयोजन समिति के द्वारा उत्कल गमछा पहनाकर किया गया।

इस आयोजन में विभिन्न कीर्तन मंडली द्वारा हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से अनुष्ठान को सफल बनाया गया। इस आयोजन को सफल करने में उत्कल समाज के साथ-साथ विभिन्न समाज के साथ गोदरीपारा के आम नागरिकों का सदैव सहयोग मिलता आया है। इस कीर्तन आयोजन में मुख्य उड़ीसा से आये पुजारियों द्वारा यज्ञ को सम्पन्न कराया गया।

गोरखनाथ मन्दिर चिरमिरी प्रकृति की दृष्टि से बहुत ही सुन्दर और मनोरम बना हुआ है। यहाँ भगवान बोलनाथ की पूजा-अर्चना गोरखनाथ बाबा के नाम से की जाती है। प्रति वर्ष यह आयोजन ठंड के समय उत्कल समाज द्वारा किया जाता है, जहाँ विशाल भोग भंडारे का आयोजन तीन दिन तक रहता है।

इस आयोजन को सम्पन्न करने के लिए मन्दिर समिति से अभि मंडल, लक्ष्मी प्रधान, शिवराम बेहरा, लिंगराज स्वाई, अजीत बेहरा, काशीनाथ साहू, जगबंधु खुटिया, धनुमुनी, राजकिशोर गुरुजी, रामू साहू, हटिया स्वाई, कैलास महाराणा के साथ मन्दिर एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का प्रमुख योगदान रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!