लोकल न्यूज़

चिरमिरी के खिलाड़ियों का जलवा: अंतर-ब्लॉक फुटबॉल में F.C. CHIRIMIRI डोमनहिल बनी विजेता

चिरमिरी के खिलाड़ियों का जलवा: अंतर-ब्लॉक फुटबॉल में F.C. CHIRIMIRI डोमनहिल बनी विजेता
​चिरमिरी/मनेंद्रगढ़: सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत आयोजित अंतर-ब्लॉक स्तरीय सीनियर डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता में F.C. CHIRIMIRI डोमनहिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खड़गवां ब्लॉक का नाम गौरवन्वित किया है। 30 और 31 जनवरी 2026 को डोमनहिल के अमरकुंज क्रीड़ा स्थल (मिनी स्टेडियम) में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में टीम ने जीत हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।


​शानदार प्रदर्शन और जीत का सफर
​प्रतियोगिता के दौरान F.C. CHIRIMIRI डोमनहिल की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। टीम ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी मां स्पॉटिंग क्लब (गोदरीपारा) और यंग बॉयज क्लब (हल्दीबारी) को 4-1 के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैदान पर खिलाड़ियों के तालमेल और आक्रामक खेल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ​विजेता खिलाड़ियों को मिनी स्टेडियम खड़गवां में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।



​कोच रिंकू जी के मार्गदर्शन में टीम ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
​संदीप नायक, संदीप कुमार, कार्तिक भगत
​आदित्य कुमार (लक्की), विशाल सिडार, अमलेश पैकरा
​राकेश सेठी, सूरज सिंह, प्रदीप कुमार
​अफजल, मन्नू, शफी रजा, सोनू नायक
​अमन तिग्गा, शिव प्रसाद, आदित्य यादव
​अब जिला स्तर पर चुनौती
​ब्लॉक स्तर पर अपना परचम लहराने के बाद अब यह टीम 5 और 6 फरवरी को मनेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। स्थानीय खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि टीम वहां भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत का सिलसिला जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!