छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कर्मचारी के मौत के बाद मुआवजा एवं दोषियों पर करवाई करने को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा ।

प्लेसमेंट कर्मचारी के मौत के बाद मुआवजा एवं दोषियों पर करवाई करने को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा ।

चिरमिरी । नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 8 में निगम प्लेसमेंट कर्मचारी का पेड़ छटनी करने के दौरान गिर जाने से इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में मौत हो जाने के बाद पीएम के पश्चात मृतक बाबू लाल के मृत शरीर को उनके गृह निवास कोरिया कॉलरी लाया गया जहां पहले से मौजूद कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा मृतक बाबू लाल के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने एवं बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के पेड़ पर चढ़वाने वाले अधिकारियों पर कारवाही करने की मांग करने लगे जहां आयुक्त नगर पालिक निगम के साथ पार्षद शहाबुद्दीन के बीच तीखी बहस हुई साथ ही सभी पार्षद बिना किसी लिखित जवाबदेही के मृतक बाबू लाल के मृत शरीर को कहीं ले जाने नहीं दे रहे हैं ।
नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों चिरमिरी के बाहर का ठेकेदार द्वारा मजदूर सप्लाई का काम किया जा रहा है सूत्रों की माने तो मृतक बाबू लाल की उम्र लगभग 59वर्ष थी फिर भी उन्हें बिना सुरक्षा के पेड़ पर चढ़ा कर पेड़ छटनी का कार्य दिया गया वहीं हमारे संवाददाता के पूछने पर महापौर चिरमिरी ने मृतक बाबू लाल को गंभीर बीमारी होने की बात कही गई ।

मृतक बाबू लाल को जब गंभीर बीमारी थी जब निगम को इसकी जानकारी थी तो उन्हें पेड़ पर चढ़ा कर कार्य करवाना घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है ।
विरोध करने वालों में राहुल भाई पटेल, सनी चौहथा, मो इकराम , गायत्री बिरहा, गुलाम शबीर , इम्तियाज गुड्डू एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!