छत्तीसगढ़

गोदरीपारा में भक्तिमय माहौल में निकली 108 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, गूंजे माता के जयकारे

गोदरीपारा में भक्तिमय माहौल में निकली 108 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, गूंजे माता के जयकारे

चिरमिरी के गोदरीपारा क्षेत्र में ओम धर्म जागरण व हम सनातनी के तत्वाधान में माँ दुर्गा को समर्पित एक अत्यंत भव्य और आकर्षक 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक यात्रा चीफ हाउस स्थित दुर्गा पंडाल से प्रारंभ होकर श्री राम-जानकी मंदिर, गोदरीपारा तक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र माता के जयकारों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय धुनों से सराबोर नजर आया।

इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने हाथों में 108 मीटर लंबी चुनरी थामे चल रही महिलाओं का यह मनोरम दृश्य देखने लायक था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य माताओं-बहनों के स्वास्थ्य की मंगल कामना, नारी शक्ति व देश का उत्थान, तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और आपसी एकता को सुदृढ़ करना है।

इस सफल आयोजन के पीछे आयोजन समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत और समर्पण रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत भट्टाचार्य, दिलीप गुप्ता, उमेश पंगरहा, आनंद पंगरहा, लिंगराज, भूपेंद्र सिंह, माया चौहान, रितेश चटर्जी, खगेश गुल्ला, हमाम मिश्रा, अमित पॉल, शनि हथगेन, हेमलता, गौरी हथगेन सहित गोदरीपारा के समस्त सनातनी भाई-बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। विशेष तौर पर दिलीप गुप्ता की अथक मेहनत और प्रबल इच्छाशक्ति से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल हो सका, जिसके लिए सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आयोजन समिति ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है और माता रानी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!