छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

चिरमिरी के युवा व्यवसाई फनिक सिंह क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश सचिव (वरिष्ठ) नियुक्त; समर्थकों में हर्ष

रायपुर/चिरमिरी, छत्तीसगढ़ | 06 फरवरी, 2026
​क्षत्रिय करणी सेना परिवार (एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में, मूल रूप से चिरमिरी (पोड़ी) के निवासी और वर्तमान में रायपुर में सक्रिय कुशल युवा व्यवसाई श्री फनिक सिंह को संगठन में प्रदेश सचिव (वरिष्ठ) के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, श्री फनिक सिंह की यह नियुक्ति 05 फरवरी, 2026 से प्रभावी हो गई है। उनका यह कार्यकाल 05 फरवरी, 2027 तक, एक वर्ष की अवधि के लिए रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़) श्री अभिषेक कुमार सिंह के हस्ताक्षरों से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
फनिक सिंह की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम चिरमिरी सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। उनके चिरमिरी स्थित साथियों एवं समस्त शुभचिंतकों ने उन्हें प्रदेश सचिव (वरिष्ठ) बनाए जाने पर अपनी अपार खुशी जताई है। समर्थकों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। अपनी व्यावसायिक कुशलता के साथ-साथ अब सामाजिक मोर्चे पर भी सक्रिय रहने वाले फनिक सिंह से संगठन ने आशा व्यक्त की है कि वे पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के हित में अपना पूर्ण योगदान देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!