लोकल न्यूज़

महापौर और सभापति के नेतृत्व में एकजुट हुए पार्षद, प्रदीप सलूजा के विरुद्ध पुलिस में की शिकायत

​चिरमिरी, जिला एम.सी.बी.।
नगर पालिक निगम चिरमिरी के पार्षदों के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट का मामला अब थाने पहुँच गया है। महापौर राम नरेश राय एवं सभापति संतोष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के पार्षदों ने थाना पोड़ी पहुँचकर प्रदीप सलूजा के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्यवाही की मांग की।

​जनसुनवाई और भ्रष्टाचार के आरोपों पर आक्रोश
​शिकायत के अनुसार, मामला अंजनहिल ओपन कास्ट माइन्स परियोजना की जनसुनवाई से जुड़ा है। पार्षदों का आरोप है कि प्रदीप सलूजा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह झूठा प्रचार किया कि पार्षदों ने कंपनी से पैसे लेकर खदान खोलने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। पार्षदों ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि इससे वार्ड की जनता के बीच उनकी छवि खराब हो रही है।
थाने पहुँचने वाले पार्षदों में पक्ष और विपक्ष की एकजुटता देखने को मिली। केवल वही पार्षद इस दौरान मौजूद नहीं रहे जो किसी व्यक्तिगत कार्यवश शहर से बाहर थे या जिनके घर में पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम चल रहे थे। बाकी सभी पार्षदों ने एक स्वर में इस दुष्प्रचार की निंदा की।
​पार्षदों की मांग: “बिना किसी प्रमाण के जन प्रतिनिधियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाना गलत है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!